तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

NPS और UPS के विरोध में शिक्षकों-कर्मचारियों ने उठाई आवाज, OPS बहाल करने की मांग

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। अटेवा पेंशन बचाओ मंच, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर वाराणसी में नई पेंशन योजना (NPS) एवं यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के विरोध और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की पुनर्बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा अंबेडकर पार्क (कचहरी) से जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची, जहां शिक्षकों और कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

 

आंदोलन के दौरान आरटीई अधिनियम से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने और शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। तिरंगा यात्रा को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का समर्थन मिला। महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में परिषदीय शिक्षक यात्रा में शामिल हुए।

 

ज्योति प्रकाश ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना केवल आर्थिक सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि कर्मचारियों और शिक्षकों के सम्मान तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने सरकार से चुनावी वर्ष में पुरानी पेंशन योजना बहाल कर लाखों शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बुढ़ापे की सुरक्षा वापस देने की मांग की।

 

उन्होंने कहा कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू करना न्यायोचित नहीं है। उनके अनुसार सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय और सरकार के मौन समर्थन से शिक्षकों में असंतोष है। ऐसे शिक्षकों को दोबारा परीक्षा के लिए बाध्य करना उनके सम्मान के विरुद्ध है।

 

ज्योति प्रकाश ने पेंशन व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि नई पेंशन व्यवस्था वास्तव में बेहतर है तो सांसदों और विधायकों को भी इसी व्यवस्था के दायरे में लाया जाना चाहिए।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अटेवा के जिला संयोजक चंद्र प्रकाश गुप्त ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रामसेवक यादव ने किया। तिरंगा यात्रा के बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी वाराणसी को सौंपा गया।

 

इस अवसर पर अटेवा जिला संरक्षक रामचंद्र गुप्ता, पूर्व जिला संयोजक विनोद यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक महामंत्री वीरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गुलाब चंद्र कुशवाहा और जिला कैडर प्रभारी अंजनी कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने घाट पर विशेष प्रार्थना, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज