परथेनियम हटाने को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

‘परथेनियम हटाएँ, पर्यावरण बचाएँ’ के नारों से गूंजा नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय परिसर

 

 

प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती (मानित विश्वविद्यालय), जमुनीपुर परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से 16 से 22 अगस्त तक आयोजित परथेनियम जागरूकता सप्ताह का समापन जागरूकता रैली के साथ हुआ। 22 अगस्त को विद्यार्थियों ने आकर्षक बैनर, पोस्टर और जागरूकता नारों के साथ विश्वविद्यालय परिसर में मार्च निकालकर परथेनियम नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

‘परथेनियम हटाएँ, पर्यावरण बचाएँ’ और ‘परथेनियम मुक्त परिसर-स्वस्थ पर्यावरण’ जैसे नारों के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को इस आक्रामक खरपतवार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली में कैंपस निदेशक, विज्ञान संकाय के शिक्षक, विभिन्न विभागों के शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

जागरूकता मार्च के समापन पर वनस्पति विज्ञान विभाग के उद्यान के समीप विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने परिसर में उगे परथेनियम पौधों को सावधानीपूर्वक हटाकर इसके नियंत्रण का व्यावहारिक संदेश दिया।

 

इस दौरान विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास परथेनियम के प्रसार को रोकने के साथ ही आम लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि परथेनियम एक आक्रामक खरपतवार है, जिसका अनियंत्रित विस्तार स्थानीय वनस्पतियों और जैव-विविधता के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक जानकारी के साथ जन-जागरूकता और सामूहिक सहभागिता बेहद जरूरी है।

 

अभियान का नेतृत्व नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज के ग्रीन ऑडिट समन्वयक डॉ. आदि नाथ ने किया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित यह अभियान विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना, जैव-विविधता संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध