महिला भूमिहार समाज का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह भव्यता से संपन्न

सामाजिक एकजुटता, महिला सशक्तीकरण और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। महिला भूमिहार समाज का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह होटल मेरिडियन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता, सामाजिक एकजुटता, जागरूकता और सशक्तीकरण की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ बटुकों द्वारा शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि संजय राय एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया।

 

समारोह में डॉ. डी.एन. शर्मा, श्री जगदीश राय, डॉ. संगीता राय, विभागाध्यक्ष एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ बीएचयू, डॉ. आकांक्षा राय, श्री अनंजय राय, श्री आर.एन. सिंह, कवि चंदन राय सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत महिला भूमिहार समाज की अध्यक्ष डॉ. राजलक्ष्मी राय ने किया।

 

वक्ताओं ने कहा कि महिला भूमिहार समाज का उद्देश्य केवल सामाजिक एकजुटता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाकर समाज के विकास में उनकी प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करना भी संस्था की प्राथमिकता है। महिलाओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्वों को उचित मंच उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

समारोह के दौरान महिला भूमिहार समाज की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा सामाजिक सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। सामाजिक कार्य, चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य एवं पत्रकारिता समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुरुष एवं महिलाओं को दुपट्टा एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सेवा तथा निर्बल परिवारों के सहयोग के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने संस्था की स्थापना से अब तक की यात्रा को संघर्ष, सहयोग और समर्पण की यात्रा बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से महिला भूमिहार समाज लगातार अपने उद्देश्यों की ओर आगे बढ़ रहा है।

 

समारोह में ‘संघे शक्ति बलियसी’ की भावना को आत्मसात करते हुए समाज की महिलाओं से एकजुट होकर सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

 

कार्यक्रम में शकुन्तला राय, पूनम सिंह, डॉ. मंजुला चौधरी, किरन सिंह, चंद्रकला राय, डॉ. विजयता राय, बंदना सिंह, प्रतिमा सिंह, सोनी राय, सरिता राय, बबिता राय, किरन राय, सुमन सिंह, सरोज सिंह, कुसुम सिंह, सरिता सिंह, ऋतु राय, प्राची राय, बीना सिंह, पुष्पा राय, सीमा राय, रश्मि सिंह, अनीता राय, खुशबू राय सहित बड़ी संख्या में समाज की सदस्य उपस्थित रहीं।

 

समारोह के समापन पर डॉ. राजलक्ष्मी राय ने सभी अतिथियों, महिला भूमिहार समाज की सदस्यों, सहयोगियों, आयोजन समिति तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने घाट पर विशेष प्रार्थना, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज