फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

आरआर फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म सामाजिक संदेश पर आधारित, राहुल रेशमिया और माधवी सहित कई कलाकार निभाएंगे प्रमुख भूमिकाएं

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र के बलरामगंज स्थित दुर्गा पैलेस में 21 अगस्त 2026 को आरआर फिल्म्स के बैनर तले निर्माणाधीन हिंदी फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। फिल्म के लेखक राहुल रेशमिया हैं, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी विकास पटेल एवं अनिल सिंह संभाल रहे हैं।

 

फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर धीरज बिंद, निर्देशक सुरेश जैन तथा डीओपी जेपी विश्वकर्मा हैं। फिल्म में राहुल रेशमिया, माधवी, विकास पटेल, अनिल सिंह, धीरज हिट, पप्पू सेठ, रीता इलाहाबादी, सोनम, भूपेंद्र सिंह और मुंशी विश्वकर्मा समेत अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

फिल्म की कहानी एक सीधे-सादे ग्रामीण युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दूसरों की मदद करते हुए परिस्थितिवश कानून के शिकंजे में फंस जाता है और उसे जेल जाना पड़ता है। जेल में वह सभी का प्रिय बन जाता है, लेकिन रिहाई के बाद समाज की प्रताड़ना और परिस्थितियां उसे उस अपराध की ओर धकेल देती हैं, जो उसने किया ही नहीं था। मामला न्यायालय तक पहुंचने पर न्याय के सिद्धांत के आधार पर उसे सम्मानपूर्वक बरी कर दिया जाता है।

 

निर्माताओं के अनुसार फिल्म को साफ-सुथरे मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश देने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। शुभ मुहूर्त समारोह में अनिल कुमार सिंह, राहुल रेशमिया, विकास पटेल, धीरज बिंद, विवेक राजभर, धर्मेंद्र तिवारी, अजय तिवारी, पप्पू सेठ, डीओपी जेपी विश्वकर्मा, सुशील कुमार, रीता इलाहाबादी, सोनम सहित फिल्म से जुड़े कलाकार, तकनीकी सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर