अग्रसेन पीजी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी 20 वर्षीय युवती, परिजनों ने थाने में दी तहरीर
रिपोर्ट: विवेक राय
SHREE 7NEWS, वाराणसी। धरसौना, थाना चोलापुर निवासी करीब 20 वर्षीय राखी 21 अगस्त को अग्रसेन पीजी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थीं। निर्धारित समय तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजनों ने चोलापुर थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर राखी के लापता होने की सूचना दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सधुवन राम ने तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई शुरू कराई। वहीं एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर राखी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू की गई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए युवती के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
परिजनों के अनुसार राखी घर से निकलते समय काला/ब्राउन रंग का सूट पहने थीं और उनके पास पर्पल रंग का बैग था। पुलिस इसी हुलिए के आधार पर भी जानकारी जुटा रही है।
परिजनों ने आमजन से की सहयोग की अपील
राखी के भाई अन्वेष, निवासी मार्कण्डेय महादेव, चौबेपुर, ने आमजन से अपील की है कि राखी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल मोबाइल नंबर 9369715068 पर सूचना दें। पुलिस ने भी मामले में जांच तेज करते हुए राखी को सकुशल बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।




