दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के तहत आयोजित हुआ छठा लाभार्थी कैम्प

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल मंडल अंतर्गत दुर्गाकुंड वार्ड के कबीर नगर स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने के लिए लाभार्थी कैम्प लगाया गया। कैम्प का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने किया। कैम्प में विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रता के आधार पर पंजीकरण कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

 

यह आयोजन 19 जुलाई से शुरू हुए 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के तहत किया गया। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में लाभार्थी कैम्प लगाए जा रहे हैं। दुर्गाकुंड वार्ड में आयोजित यह अभियान का छठा लाभार्थी कैम्प रहा। आगामी 2 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार को अलग-अलग वार्डों में इस तरह के कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

 

कैम्प में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, दिव्यांग कल्याण, श्रम, खाद्य, नगर निगम, बिजली विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने स्वयं सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली और लाभार्थियों से संवाद किया।

 

इस दौरान विधायक ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक, क्रेडिट कार्ड एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए। बाल विकास विभाग के स्टॉल पर उन्होंने शिशुओं का अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित किया।

 

कैम्प में लगाए गए निःशुल्क नेत्र परीक्षण स्टॉल पर 177 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 107 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि 12 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए निर्देशित किया गया। कैम्प में शंकर नेत्रालय की मोबाइल वैन भी मौजूद रही।

 

लाभार्थी कैम्प में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा 3 दिव्यांगों, जिला उद्योग विभाग द्वारा 5 तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 10 लोगों का पंजीकरण किया गया। आयुष्मान योजना के लिए 45, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 10 और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए 23 लोगों ने पंजीकरण कराया।

 

वहीं समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन के लिए 4 तथा विधवा पेंशन के लिए 8 महिलाओं ने आवेदन कराया। नगर निगम से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए 10 और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के लिए 2 लोगों ने पंजीकरण कराया।

 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद अक्षयवर सिंह, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू, डा. वीरेंद्र सिंह, पार्षद इंद्रेश सिंह, पार्षद संतोष सोलापुरकर, पार्षद अमरेश गुप्ता, भरत जी, जेपी सिंह, अभय सिंह, केशव पटेल, राकेश कन्नोजिया, शिवम सिंह, सुधीर त्रिपाठी, विपिन गुप्ता, लता गुप्ता एवं जयदीप गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कैम्प के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण और समस्याओं के समाधान की सुविधा एक ही स्थान पर मिलने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिली।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने घाट पर विशेष प्रार्थना, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज