पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र के पहले समन्वयक बने प्रो. सायजु पी.जे.

कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने की नियुक्ति, दो वर्षों का होगा कार्यकाल

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में नवस्थापित पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र के पहले समन्वयक के रूप में प्रो. सायजु पी.जे. की नियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने यह नियुक्ति की है। प्रो. सायजु का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

पर्यटन क्षेत्र में तेजी से बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद ने कुछ समय पूर्व पर्यटन विषय को स्वतंत्र केंद्र के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया था। इससे पहले पर्यटन विषय कला इतिहास विभाग के अंतर्गत संचालित होता था। इसके बाद इसे स्वतंत्र रूप से पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र के रूप में स्थापित किया गया।

केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया में प्रो. सायजु पी.जे. का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनकी विशेषज्ञता और केंद्र की स्थापना में योगदान को देखते हुए उन्हें नवस्थापित केंद्र की समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र के प्रारंभ होने से इस विषय की शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही, देश में लगातार विस्तार कर रहे पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के विकास और उसे स्थापित करने में भी केंद्र की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रो. सायजु पी.जे. को पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र का समन्वयक नियुक्त किए जाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    नौ विभागों की टीमों ने लिया हिस्सा, चिकित्सा विभाग दूसरे और लेखा विभाग तीसरे स्थान पर रहा; दीप प्रज्ज्वलन से दिया समावेशिता का संदेश   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    चार आरोपी गिरफ्तार, तीन मुकदमे दर्ज; ड्रोन से भी की गई निगरानी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत