खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

राष्ट्रीय खेल दिवस पर काशी विद्यापीठ में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, रस्साकशी और खो-खो में संकायों ने दिखाया दमखम

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद एवं मानविकी संकाय के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व और टीम भावना जैसे गुणों का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

 

कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं से विश्वविद्यालय परिसर में खेलमय वातावरण का निर्माण होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है और विद्यार्थियों के समग्र विकास में शिक्षा के साथ खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि खेल भावना स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है तथा समाज में नकारात्मकता फैलाने वाले तत्वों को दूर करने में सहायक होती है।

 

स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सहयोग की भावना पर जोर

 

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी सहयोग की भावना भी विकसित होती है। परिषद की सचिव डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करना है।

 

रस्साकशी में समाज विज्ञान और विज्ञान संकाय का दबदबा

 

कार्यक्रम की शुरुआत रस्साकशी प्रतियोगिता से हुई। छात्राओं की रस्साकशी में समाज विज्ञान संकाय विजेता तथा मानविकी संकाय उपविजेता रहा। वहीं छात्रों की प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय विजेता और मानविकी संकाय उपविजेता रहा।

 

इसके बाद आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में छात्रों और छात्राओं की श्रेणी में क्रमशः विज्ञान संकाय और मानविकी संकाय संयुक्त विजेता रहे।

 

कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के खेल सहायक एवं विभिन्न खेलों के प्रभारी डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह तथा डॉ. राधेश्याम राय ने किया।

 

इस अवसर पर प्रो. राजेश कुमार मिश्र, कुलानुशासक डॉ. अम्बरीश राय, प्रो. आनंद शंकर चौधरी, प्रो. नंदिनी सिंह, प्रो. राजमुनि, प्रो. रमाश्रय, डॉ. नीरज धनखड़, डॉ. रविंद्र कुमार गौतम, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. प्रियंका कुमारी, अंजय, गणेश, संतोष कुमार, अरविंद, ओमकार, रामलाल आदि उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    उमरहां प्राथमिक विद्यालय में वितरण समारोह आयोजित, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने बच्चों को किया प्रोत्साहित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। बढ़ती ठंड से स्कूली बच्चों को…

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भारत के उपराष्ट्रपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव