ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चौबेपुर पुलिस की कार्रवाई, रजवाड़ी के पास से हुई गिरफ्तारी
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर। दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे नामजद आरोपी को चौबेपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी गुरुवार को हवाई पट्टी के किनारे रजवाड़ी के पास से की गई। कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई।
पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर को एक महिला ने थाना चौबेपुर में दुष्कर्म के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 520/2026 के तहत धारा 64(1) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की।
विवेचना के दौरान नामजद आरोपी शिवमंगल उर्फ हरिमंगल बनवासी (32) पुत्र स्व. घासी बनवासी, निवासी मढ़ी मठिया, थाना चंदवक, जनपद जौनपुर की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने उसे 10 सितंबर को सुबह करीब 10:30 बजे रजवाड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के संबंध में इसी मुकदमे से संबंधित आपराधिक इतिहास दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर द्वारा की जा रही है।




