जमीनी विवाद में चचेरे भाई की मौत, नामजद आरोपी गिरफ्तार

रुस्तमपुर में मारपीट के दौरान 55 वर्षीय आजाद मिश्रा की गई थी जान, पुलिस ने सुबह दबोचा

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। रुस्तमपुर में जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी नागेंद्र मिश्रा (41) को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल आजाद मिश्रा (55) की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

बताया गया कि बीते बुधवार शाम जमीन को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया था कि नागेंद्र मिश्रा ने आजाद मिश्रा के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

 

मामले में पुलिस ने धारा 103(1) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह करीब 6:25 बजे पुलिस ने संदहा भट्ठा मैदान के पास से नागेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

 

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान आजाद मिश्रा की मौत की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चौबेपुर पुलिस की कार्रवाई, रजवाड़ी के पास से हुई गिरफ्तारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर। दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे नामजद आरोपी…

    नहीं रहे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता भोलानाथ उपाध्याय

    आकस्मिक निधन से चौबेपुर में शोक की लहर, संगठन को मजबूत करने में निभाई थी अहम भूमिका     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय कस्बा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    जमीनी विवाद में चचेरे भाई की मौत, नामजद आरोपी गिरफ्तार

    जमीनी विवाद में चचेरे भाई की मौत, नामजद आरोपी गिरफ्तार

    नहीं रहे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता भोलानाथ उपाध्याय

    नहीं रहे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता भोलानाथ उपाध्याय

    नेपाल त्रासदी में मृतकों की सद्गति के लिए काशी में त्रिपिंडी श्राद्ध

    नेपाल त्रासदी में मृतकों की सद्गति के लिए काशी में त्रिपिंडी श्राद्ध

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा