साकेत नगर में चला स्वच्छता अभियान, निकली जागरूकता रैली

पार्क में हुआ पौधरोपण, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। साकेत नगर कॉलोनी में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया। सृजन सामाजिक विकास न्यास, सीआरपीएफ एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी में बृहद स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही जनजागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद साकेत नगर पार्क नंबर-1 में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कॉलोनीवासियों से अपने-अपने घर एवं आसपास कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि काशी सहित पूरे देश के प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना संभव नहीं है।

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जल की बर्बादी रोकने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे 95वीं बटालियन के कमांडेंट एस. बाला पुरकार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों की सफलता तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें सक्रिय रूप से भागीदारी करे। उन्होंने जन-जन से इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राजीव पटेल, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, समाजसेवी सुधीर सिंह, अशोक पटेल सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने अभियान में सहभागिता की। श्रीकांत पांडेय भी अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित अभियान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामुदायिक अभियान लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने के साथ-साथ शहर को स्वच्छ और हरित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संपूर्ण समाचार को 3 से 4 कॉलम में स्पष्ट रूप से संपूर्ण समाचार को वैसे ही लिखें जैसे लिखा गया है, बोल्ड लेटर में स्पष्ट रूप से ऊपर की लाइन नीचे वाली लाईन से नहीं चिपके इसके साथ आकर्षक रूप से बनाएं रिक्त स्थान ना छोड़े कोई अलग से स्टीकर या टैक्स अलग से ना जोड़े।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुल्तानपुर में 14.65 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शुभारंभ

    विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास, कजरी रोड से नंदलाल राय के आवास तक बनेगी सड़क     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। रामनगर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में स्थानीय…

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साकेत नगर में चला स्वच्छता अभियान, निकली जागरूकता रैली

    साकेत नगर में चला स्वच्छता अभियान, निकली जागरूकता रैली

    सुल्तानपुर में 14.65 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शुभारंभ

    सुल्तानपुर में 14.65 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शुभारंभ

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज