मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

एंटी रोमियो टीम ने महिला अधिकारों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

चौबेपुर (वाराणसी)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबेपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा पुलिस सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

 

महिला उपनिरीक्षक पूजा गुप्ता ने छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने 1930, 1076, 1090 एवं 181 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और आवश्यकता पड़ने पर इनकी सहायता लेने के बारे में जानकारी दी।

 

पुलिस टीम ने कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए। छात्राओं को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध कॉल अथवा संदेशों से सावधान रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी सहायता के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। छात्राओं से कहा गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल पुलिस की सहायता लें।

 

अभियान के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं ने महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की और पुलिस टीम द्वारा बताए गए सुरक्षा उपायों को अपनाने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मार्कण्डेय महादेव धाम में नौ जोड़ों को वितरित की गई विवाह सामग्री

    27 नवंबर को होगा पांचवां सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह, शरद पूर्णिमा पर एसडीएम सेवा ट्रस्ट ने की पहल     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक समरसता और सेवा…

    भाजपा महिला मोर्चा ने काशी में भरी चुनावी हुंकार, संगठन मजबूत करने पर जोर

    मेधा कुलकर्णी और सरोज कुशवाहा का भव्य स्वागत, आगामी जिला एवं महानगर चुनावों की रणनीति पर हुआ मंथन     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। आगामी चुनावों की तैयारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मार्कण्डेय महादेव धाम में नौ जोड़ों को वितरित की गई विवाह सामग्री

    मार्कण्डेय महादेव धाम में नौ जोड़ों को वितरित की गई विवाह सामग्री

    भाजपा महिला मोर्चा ने काशी में भरी चुनावी हुंकार, संगठन मजबूत करने पर जोर

    भाजपा महिला मोर्चा ने काशी में भरी चुनावी हुंकार, संगठन मजबूत करने पर जोर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

    तरयां गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    तरयां गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    गोला में आज से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवाणी

    गोला में आज से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवाणी

    सिगरा में जुआ खेलने के आरोप में पांच गिरफ्तार

    सिगरा में जुआ खेलने के आरोप में पांच गिरफ्तार