160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता
रिपोर्ट : विवेक राय
वाराणसी। रामनगर क्षेत्र की अभिनव विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। विधायक निधि योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 18.58 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित इंटरलॉकिंग सड़क का विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।
प्रस्तावित सड़क मनोज सिंह के आवास से शिव शंकर यादव के आवास होते हुए डी.एन. त्रिपाठी के आवास तक करीब 160 मीटर लंबी होगी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही कॉलोनी की बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विधिवत पूजन-अर्चन कराया। पूजन का कार्य रामानंद श्रीवास्तव ने संपन्न कराया। इसके बाद सृजन श्रीवास्तव और रितेश राय ने शिलापट्ट का अनावरण किया, जबकि टुन्ना सिंह ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य के शुभारंभ की औपचारिकता पूरी की।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकता के अनुरूप सड़क, सीवर, पेयजल सहित अन्य विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण की पहल के लिए विधायक का आभार जताया। नागरिकों का कहना था कि इस मार्ग की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इंटरलॉकिंग सड़क बनने से बरसात सहित अन्य मौसम में आवागमन में होने वाली परेशानियां कम होंगी और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में भाजयुमो महानगर मंत्री सृजन श्रीवास्तव, रितेश राय, आलोक सिंह, कुलदीप सेठ, जितेंद्र सिंह, उमाशंकर चौबे, अनुराग श्रीवास्तव, दिव्यांश केसरी, स्वयं श्रीवास्तव, कृष्ण गुप्ता, रविशंकर जायसवाल, सुदर्शन पटेल, सचिन सोनकर, पप्पू पटेल, अरविंद राय, सौरभ राय, सुशील श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, राकेश तिवारी, मनोज दुबे, मोहन तिवारी, गुड्डू सिंह, एनके शर्मा, शिव शंकर यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, बालाजी श्रीवास्तव, रविंद्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, संजय पाल, रमेश कुमार, राजेश राय और दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




