मार्ग, स्वागत कार्यक्रम और व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा; पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
रिपोर्ट विवेक राय
रोहनिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 17 सितंबर को जन्मदिवस के अवसर पर प्रस्तावित ‘वाराणसी से वडनगर’ बाइक यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा वाराणसी जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय, रोहनिया-केसरीपुर में आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने की। इस दौरान बाइक यात्रा के प्रस्तावित रोडमैप, यात्रा मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों तथा यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वाराणसी से वडनगर तक प्रस्तावित यह यात्रा काशी और वडनगर के बीच जुड़ाव तथा प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान की भावना को प्रदर्शित करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बैठक में यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर होने वाले स्वागत कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, अजय दूबे, संजय सोनकर, जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ‘वीरू’, संदीप सिंह ‘मिंटू’, अश्वनी पांडेय, अमित पटेल ‘रिंकू’, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन सोनकर, जिला मंत्री बृजेश राजभर, विजय राज यादव, उदय सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ सहित जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




