चमरहा बाजार में सात दिवसीय गणपति पूजनोत्सव का शुभारंभ

मां दुर्गा के प्रांगण में गणेश प्रतिमा की स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा, दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

चोलापुर। चमरहा बाजार (हनुमानगंज) स्थित मां दुर्गा के प्रांगण में सात दिवसीय गणपति पूजनोत्सव का विधिवत शुभारंभ गणेश प्रतिमा की स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। प्रतिमा के पट खुलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं का दर्शन-पूजन के लिए पहुंचना शुरू हो गया। पूजनोत्सव को लेकर पूरे बाजार में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

 

इसी क्रम में मां दुर्गा मंदिर के समीप स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में तीज पूजन का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लेकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

 

शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि चमरहा बाजार में पिछले कई वर्षों से गणपति पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी समिति एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से 14 सितंबर से 21 सितंबर तक सात दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

समिति के अनुसार पूजनोत्सव के दौरान 15 सितंबर को सुंदरकांड एवं विराट आरती, 16 सितंबर को भंडारा, 17 सितंबर को झांकी, 18 सितंबर को भंडारा, 19 सितंबर को झांकी और 20 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं 21 सितंबर को हवन-पूजन के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

 

गणेश प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। पूजनोत्सव के चलते क्षेत्र में मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

 

समिति अध्यक्ष ने बताया कि गणपति पूजनोत्सव का आयोजन क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना के उद्देश्य से किया जाता है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों का निरंतर सहयोग मिल रहा है।

 

उन्होंने बताया कि समिति के अंतर्गत सुजीत सिंह, संजय सिंह, सीताराम गुप्ता, रामधनी गौड़, मनोज जायसवाल, विनय जायसवाल सहित अन्य सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति की समय-समय पर बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाती है।

 

पूजनोत्सव में आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है। युवा समिति सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी से वडनगर बाइक यात्रा को लेकर भाजपा ने कसी कमर

    मार्ग, स्वागत कार्यक्रम और व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा; पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां     रिपोर्ट विवेक राय रोहनिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 17 सितंबर को जन्मदिवस के अवसर…

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चमरहा बाजार में सात दिवसीय गणपति पूजनोत्सव का शुभारंभ

    चमरहा बाजार में सात दिवसीय गणपति पूजनोत्सव का शुभारंभ

    वाराणसी से वडनगर बाइक यात्रा को लेकर भाजपा ने कसी कमर

    वाराणसी से वडनगर बाइक यात्रा को लेकर भाजपा ने कसी कमर

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती