राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन
रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय
भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हनुमान बाग मंदिर में महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनपद संत रविदास नगर भदोही के जिला अध्यक्ष महेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने महाआरती में भाग लिया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश त्रिपाठी, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय त्रिपाठी बबलू, वार्ड आशुतोष मिश्रा बादल, पवन कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष बंशीधर उपाध्याय, जिला महामंत्री रमेश, विजय शंकर यादव, अनूप दुबे, वरिष्ठ कार्यकर्ता सदस्य रामराज प्रजापति, कार्यकर्ता रामकेश मौर्य, विजय विक्रम सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश जी, सोनू पाण्डेय, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय तथा विधि प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






