‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन, 200 छात्र-छात्राओं ने क्विज, चित्रकला और वाद-विवाद में लिया हिस्सा

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

चोलापुर (वाराणसी)। ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना एवं सेवा सप्ताह के अवसर पर चोलापुर स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चोलापुर ब्लॉक के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज, अजगरा विधायक के प्रतिनिधि, विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार जायसवाल, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश एवं नोडल शिक्षक संकुल पवन सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

 

प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए क्विज, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं कक्षा 6 से 8 वर्ग के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

 

प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने विकसित भारत की कल्पना, देश के भविष्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपनी सोच को विभिन्न माध्यमों से प्रस्तुत किया।

 

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में शील्ड, मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार जायसवाल ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए।

 

अध्यक्षीय संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम का संचालन अजीत कुमार सिंह ने किया। अंत में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह ने अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर पूर्व एआरपी भारतीश मिश्र, ब्लॉक मंत्री रमेश यादव, नोडल शिक्षक संकुल बसंत यादव, योगेंद्र यादव, राजेश यादव, आजाद, लोकेश, विनोद, समर बहादुर, राजीव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    दस दिवसीय शारदीय नवरात्र महापर्व को लेकर बैठक में बनी रूपरेखा, 45 फीट ऊंचे दक्षिण भारतीय शैली के भव्य पंडाल का होगा निर्माण     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)।…

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के जरिए पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा गाथा जनता तक पहुंचाएगी भाजपा     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    CBSE क्लस्टर गेम्स में आन्या उपाध्याय ने जीता स्वर्ण पदक

    CBSE क्लस्टर गेम्स में आन्या उपाध्याय ने जीता स्वर्ण पदक

    30 सितंबर के प्रस्तावित धरने से पहले प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता

    30 सितंबर के प्रस्तावित धरने से पहले प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता