योग सनातनी संस्कृति की जीवन शैली का अभिन्न अंग- नागेश्वर सिंह

विद्यार्थियों के लिए ब्रह्म एवं कालेश्वर मुद्रा लाभदायक 

 

वाराणसी :- विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को लालपुर स्थित डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों नें किया योगाभ्यास | कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह नें दीप प्रज्जवलन कर किया उन्होंने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के इस वर्ष की थीम योग-स्वयं एवं समाज के लिए विषय पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए बताया कि योग अनिवार्य रूप से एक अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित आध्यात्मिक अनुशासन है जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है यह स्वस्थ जीवन जीने की एक कला एवं विज्ञान है |

‘योग’ शब्द संस्कृत मूल ‘युज’ से लिया गया है जिसका अर्थ है ‘जुड़ना’ या ‘जोड़ना’ या ‘एकजुट होना’ योग मनुष्य के शरीर, मन और मस्तिष्क को ऊर्जावान बनाता है प्रकृति के साथ तालमेल सिखाने वाला योग हमारी सनातन संस्कृति की जीवन शैली का अभिन्न अंग है जो स्वयं को समाज के साथ जुड़ने में सहायक है |

 

योग गुरु जीतेन्द्र कुमार सिंह नें छात्र छात्राओं को अपने दिनचर्या में ब्रह्म मुद्रा एवं कालेश्वर मुद्रा को शामिल करने की सलाह दी एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया उन्होंने ब्रह्म मुद्रा के विषय में बताया कि यह विद्यार्थियों का ध्यान,एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता को बढ़ा सकता है यह शक्तिशाली योग अभ्यास विशेष रूप से छात्रों के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह मन को मजबूत कर सकता है और मानसिक शक्ति में सुधार कर सकता है |

 

कालेश्वर मुद्रा में काल का अर्थ है समय और ईश्वर का अर्थ है भगवान इस मुद्रा का नाम हिंदू देवता कालेश्वरम (भगवान शिव जी) के नाम पर रखा गया है जो समय पर शासन करते हैं | कालेश्वर मुद्रा धारण करने का एक बड़ा लाभ यह है कि इससे काम के टालमटोल करने की आदत से छुटकारा मिलता है इससे विद्यार्थियों के अंदर समय का महत्व बढ़ता है इसलिए इसे यह नाम दिया गया है |

 

कार्यक्रम में स्वागत प्राचार्य डॉ आनंद सिंह विषय प्रवर्तन डॉ रचना पाण्डेय संचालन डॉ सुनील मिश्रा धन्यवाद ज्ञापन संजीव सिंह नें दिया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    झाड़ू उठाकर शुरू की सफाई, कार्यकर्ता और कर्मचारी भी अभियान में हुए शामिल रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में जनसंपर्क और सक्रियता के लिए चर्चित…

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    कल्लीपुर में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बनेगा 60 मीटर सड़क मार्ग, क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन की सुविधा   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप