उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

शटर उठाकर दुकान में घुसे चोर, बैटरी, लॉक और चेन किट समेत अन्य सामान चोरी; वारदात सीसीटीवी में कैद

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। उमरहा बाजार स्थित श्रीराम ऑटो पार्ट्स की दुकान को रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर उठाकर अंदर घुसे और बैटरी, लॉक, चेन किट समेत अन्य ऑटो पार्ट्स तथा नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

उमरहा निवासी राम सूरत विश्वकर्मा के अनुसार रविवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखा ऑटो पार्ट्स का सामान तथा नकदी चोरी कर ली। सोमवार को घटना की जानकारी होने पर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। दुकान संचालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात कैद होने से पुलिस को चोरों तक पहुंचने के लिए अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    ‘भगत सिंह : क्रांति से विचार तक’ विषय पर हुई संगोष्ठी, वक्ताओं ने उनके विचारों, संघर्ष और देशप्रेम पर की चर्चा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। शहीद भगत…

    सेवा संकल्प अभियान की जिला बैठक में बूथ स्तर तक कार्यक्रम पहुंचाने पर जोर

    भाजपा जिला प्रभारी अरुण पाठक ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर प्रवास का दिया निर्देश     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    सेवा संकल्प अभियान की जिला बैठक में बूथ स्तर तक कार्यक्रम पहुंचाने पर जोर

    सेवा संकल्प अभियान की जिला बैठक में बूथ स्तर तक कार्यक्रम पहुंचाने पर जोर

    बड़ागांव थाने में कमिश्नर का औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था की समीक्षा

    बड़ागांव थाने में कमिश्नर का औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था की समीक्षा