हरहुआ मे हर घर दस्तक अभियान पहली से इकतीस जुलाई तक

संचारी रोगो से सावधानी ही सर्वोत्तम सुरक्षा : राजेश बहादुर सिंह

 

वाराणसी। स्थानीय विकासखंड सभागार मे बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता मे संचारी रोगो से रोकथाम के संबंध मे सचिवो और ग्रामप्रधानो की एक आवश्यक बैठक हुई।बैठक मे बीडीओ हरहुआ ने कहा कि संचारी रोगो से सावधानी ही सर्वोत्तम सुरक्षा है।पहली जुलाई से इकतीस जुलाई तक चलने वाले हर घर दस्तक अभियान मे सभी सचिवो ,स्वास्थ्य विभाग के कर्मियो और सफाई कर्मियो को प्राण प्रण से लगना होगा बीडीओ हरहुआ ने यह भी कहा कि ग्रामप्रधानो की जिम्मेदारी इस संबंध मे बहुत बढ़ जाती है।

 

उनके कंधो पर इस अभियान की सफलता का भार है।बैठक मे बोलते हुए नोडल अधिकारी डाक्टर एस एस कन्नोजिया ने बैठक मे संचारी रोगो से बचाव के उपायो पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होने कहा कि कहीं भी पानी जमा न होने दें तथा पानी से भरे बर्तनो और टंकियो को सदैव ढक कर रखें।

 

प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डाक्टर संतोष कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम मे बोलते हुए कहा कि इन रोगो के मच्छर दिन के समय काटते है अतः ऐसे कपड़े पहनने की जरूरत है जो शरीर को पूरी तरह ढकें।ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने डेंगू /चिकनगुनिया के लक्षणो तथा उनके उपचार के बारे मे बताया।उन्होने कहा कि अग्नि,शत्रु और रोग को कभी छोटा नही समझना चाहिए।

 

एडीओ पंचायत मयंकमोहन गौड़ ने बताया कि किसी भी दवा का सेवन डाक्टर की सलाह से ही करना चाहिए और ऐसे समय मे खान पान की स्वच्छता पर पूरा ध्यान देना चाहिए।बैठक मे एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,जेई लघुसिंचाई धर्मेन्द्र कुमार,वसंतलाल,सतीश गुप्ता,जयप्रकाश,सीमा यादव,सौरभश्रीवास्तव,संजय गुप्ता,बीना सोनकर,चंचल रेड्डी इत्यादि मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी   वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला…

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    96.99 करोड़ की लागत से 12 माह में तैयार होगी अत्याधुनिक इमारत, महापौर ने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश   वाराणसी। सिगरा स्थित नगर निगम परिसर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर