कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का शनिवार को विशेष अलंकार श्रृंगार किया गया। मंदिर में आयोजित इस विशेष श्रृंगार को कैप्टन स्मिथ मच्छार की शौर्य, वीरता और साहस को समर्पित किया गया। इस अवसर पर बाबा कालभैरव से कैप्टन के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर देशसेवा की प्रार्थना की गई।

मंदिर में पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा कालभैरव का विधिवत विशेष श्रृंगार किया। इसके बाद बाबा के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थिति में अदम्य साहस का परिचय देते हुए जहाज में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया गया प्रयास अनुकरणीय है।

पंडित कल्लू महाराज ने बाबा कालभैरव से कैप्टन स्मिथ मच्छार के लिए मंगलकामना करते हुए प्रार्थना की कि बाबा उन्हें शक्ति, साहस और युक्ति प्रदान करें, ताकि वह भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ देशसेवा में योगदान देते रहें।

विशेष श्रृंगार और पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर धर्मवीर, वैभव चौबे, विनीत त्रिपाठी, आदित्य, अरुण समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत गांव-गांव और बूथ स्तर पर मतदाता सूची की होगी जांच     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। समाजवादी पार्टी वाराणसी की ओर से मतदाता अधिकारों और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता