नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड सौंपकर दी गई जिम्मेदारियों की जानकारी, मीडिया संस्थानों को नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
बठिंडा /वाराणसी। वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल ने संपूर्णानंद पांडेय को बठिंडा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से बताया गया कि काउंसिल डिजिटल मीडिया से जुड़े नियामकीय एवं आचार-संहिता संबंधी विषयों पर कार्य करती है। नियुक्ति के अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
संगठन के कार्यालय में नेशनल चेयरमैन कुमार सौरभ ने संपूर्णानंद पांडेय को नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड सौंपा। इस दौरान उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
नेशनल चेयरमैन कुमार सौरभ ने कहा कि संपूर्णानंद पांडेय सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके संगठन से जुड़ने से बठिंडा में काउंसिल की गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
नवनियुक्त अध्यक्ष संपूर्णानंद पांडेय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बठिंडा के मीडिया संस्थानों और चैनलों को संबंधित सरकारी नियमों एवं नियामकीय व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करना होगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने तथा प्रकाशकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर भी काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आईटी नियमों के अनुपालन को लेकर मीडिया संस्थानों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही मंत्रालय से संबंधित रिपोर्टिंग और अन्य नियामकीय दायित्वों के प्रति भी संस्थानों को जागरूक किया जाएगा।
पांडेय ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल की पंजाब इकाई के चेयरमैन जरनैल सिंह और उनकी टीम ने संपूर्णानंद पांडेय को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पांडेय के नेतृत्व में बठिंडा में संगठन की गतिविधियों को विस्तार मिलेगा और वह अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाएंगे।




