अभ्युदय सेवा समिति और NIFA के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन, 60 वर्ष की उम्र में डॉ. दुबे ने भी किया रक्तदान
रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
फूलपुर (वाराणसी)। डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन के अवसर पर अभ्युदय सेवा समिति एवं NIFA (नीफा) के संयुक्त तत्वावधान में अनमोल पॉली क्लिनिक, फूलपुर में 34वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रक्त संग्रह का कार्य कबीर चौरा ब्लड बैंक की टीम ने किया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की पहल में योगदान दिया।
अपने जन्मदिन के अवसर पर डॉ. रंगनाथ दुबे ने स्वयं रक्तदान कर सामाजिक सेवा और मानवता का संदेश दिया। आयोजकों के अनुसार, 60 वर्ष की उम्र में रक्तदान कर उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए उम्र बाधा नहीं है।
शिविर में बड़ागांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, फूलपुर थानाध्यक्ष अजय राज वर्मा, मुख्य अतिथि शैलेश पांडेय, जयप्रकाश दुबे, डॉ. संगीता दुबे, रविंद्र मिश्रा, मिथिलेश चौबे, सिंटू पांडेय, अमिताभ दुबे, प्रदीप दुबे, डॉ. राजेंद्र, धीरज पांडेय, बिपिन भट्ट, कौशल और राजन समेत अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
अभ्युदय सेवा समिति और NIFA की इस पहल के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए समाज को निःस्वार्थ सेवा एवं मानवता का संदेश दिया गया।




