राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

वरुणा विहार कॉलोनी में हुई बैठक; पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत, सांगठनिक गतिविधियों को विस्तार देने पर चर्चा

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। कचहरी क्षेत्र के जेपी मेहता स्कूल के समीप स्थित वरुणा विहार कॉलोनी में रविवार को राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार सहित विभिन्न सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह समेत उपस्थित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी गतिविधियों, विस्तार और कार्यप्रणाली को लेकर अपने विचार रखे।

बैठक में राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय, राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, उपाध्यक्ष सूरज चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अजहरुद्दीन शेख, शिकायत सचिव राकेश सिंह, जनसंपर्क सचिव प्रतीक द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी अमित पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष पांडेय, गजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विनोद चौबे, मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ और मंडल मीडिया प्रभारी संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन महानगर प्रभारी राजेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह एवं महानगर कोषाध्यक्ष वकील यादव की ओर से किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    आयर बाजार में देर रात चोरों ने की वारदात, पुलिस गश्त के चलते बड़ी चोरी टली; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र…

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    अभ्युदय सेवा समिति और NIFA के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन, 60 वर्ष की उम्र में डॉ. दुबे ने भी किया रक्तदान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा