रोस्टरवार अभियान के तहत मंदिर परिसर की सफाई, घास कटाई के साथ मच्छररोधी दवा का भी हुआ छिड़काव
रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। विकासखंड चोलापुर अंतर्गत ग्राम सभा धौरहरा की निषाद बस्ती स्थित शंकर जी के मंदिर पर सोमवार को रोस्टरवार स्वच्छता अभियान चलाया गया। 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक चल रहे अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।
अभियान के दौरान मंदिर के आसपास की जमीन पर उगी घास की कटाई कर सफाई की गई। इसके साथ ही मशीन के माध्यम से इंटीलारवा और मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी किया गया।
ग्राम प्रधान धौरहरा गीता यादव एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश यादव ने सफाई कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए सराहनीय पहल बताया।
इस दौरान शिवकुमार, नखरु राम, सुरेश कुमार, अनंत कुमार सिंह, सदाबृज यादव और सतेन्द्र नारायण यादव सहित अन्य सफाईकर्मी मौजूद रहे।




