सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के आवास पर जुटे नेता और कार्यकर्ता, शिक्षा, संघ एवं संगठन में योगदान को किया याद

रिपोर्ट : विवेक राय

मिर्जामुराद (वाराणसी)। गौर गांव निवासी भाजपा जिला महामंत्री एवं वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम के बड़े पिता, गंगापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, पूर्व प्रधानाचार्य एवं संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश सिंह गौतम (100 वर्ष) के निधन की सूचना पर सोमवार को उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ जुटी। अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे।

सभी ने दिवंगत सुरेश सिंह गौतम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि सुरेश सिंह गौतम का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक नेता ही नहीं, बल्कि अपने अभिभावक को खोया है। उनका जीवन शिक्षा, संघ और संगठन के प्रति समर्पित रहा तथा पार्टी के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा।

अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें जमीन से जुड़ा और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; खेलों को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पुआरी…

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    नगर निगम के साथ श्रमदान करते हुए गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा—तीर्थ की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मणिकर्णिका तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा