जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

सेवा संकल्प अभियान के तहत चिरईगांव में आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री ने योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर, लाभार्थियों को किया सम्मानित

 

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चिरईगांव (वाराणसी)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चिरईगांव ब्लॉक सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय सेवा शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल राजभर ने कहा कि जनसेवा ही राजनीति का मूल उद्देश्य है और सरकार का संकल्प समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पिछले 25 वर्षों के राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और लोकतंत्र का वास्तविक अर्थ जनता की सेवा एवं जनहित सुनिश्चित करना है।

 

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस बहुउद्देशीय सेवा शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को एक ही स्थान पर आमजन तक पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना से जनसेवा को प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं, किसानों और महिलाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित पात्र लाभार्थियों को कैबिनेट मंत्री ने सम्मानित किया तथा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, अवनीश पाठक, देवमणि त्रिपाठी, लालबहादुर पटेल, विक्की चौहान, दिनेश मिश्रा, दिलीप राजभर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, लाभार्थी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में सेवा यात्रियों का हुआ आत्मीय अभिनंदन, जनसेवा और सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान…

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    हनुमान जी के कथित अपमान का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं ने एडीएम प्रोटोकॉल को सौंपा ज्ञापन, काशी विश्वनाथ दर्शन का भी विरोध करने की चेतावनी     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी

    मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी

    रामनगर रामलीला के बारहवें दिन भरत-राम मिलाप का भावपूर्ण मंचन

    रामनगर रामलीला के बारहवें दिन भरत-राम मिलाप का भावपूर्ण मंचन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन