वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में सेवा यात्रियों का हुआ आत्मीय अभिनंदन, जनसेवा और सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का संकल्प

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ के सेवा यात्रियों का अजगरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर स्थित चंद्रिका माता मंदिर के समीप विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यात्रा के सेवा यात्रियों के पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा अभियान के प्रति अपनी सहभागिता जताई।

इस दौरान विधायक त्रिभुवन राम ने सेवा यात्रियों से संवाद करते हुए यात्रा के उद्देश्य और सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा की भावना को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठनात्मक सहभागिता के माध्यम से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचना अभियान की प्राथमिकता है।

स्वागत कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और जनसेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ‘वीरू’, जिला प्रतिनिधि विनोद सिंह, मोहन बाबू, डीके सिंह, हीरू सिंह, ग्राम प्रधान बिपिन सिंह एवं सूरज चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सेवा यात्रियों के स्वागत के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चिरईगांव में आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री ने योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर, लाभार्थियों को किया सम्मानित     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    हनुमान जी के कथित अपमान का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं ने एडीएम प्रोटोकॉल को सौंपा ज्ञापन, काशी विश्वनाथ दर्शन का भी विरोध करने की चेतावनी     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी

    मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी

    रामनगर रामलीला के बारहवें दिन भरत-राम मिलाप का भावपूर्ण मंचन

    रामनगर रामलीला के बारहवें दिन भरत-राम मिलाप का भावपूर्ण मंचन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन