मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

बड़ागांव पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोचा आरोपी, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद

 

 

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में राहगीर के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और करीब ₹5,000 नकद लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 05 अक्टूबर 2026 को चिलबिला के आगे बौलिया से पहले टीका ब्रह्मा बाबा मंदिर के पास राकेश यादव पुत्र दशरथ यादव निवासी बलरामपुर, थाना बड़ागांव के साथ मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने मारपीट कर मोबाइल फोन और करीब ₹5,000 रुपये छीन लिए थे।

 

घटना के बाद पीड़ित की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी धर्मवीर राजभर उर्फ नान्हू (21) पुत्र सुरेन्द्र राजभर, निवासी ग्राम कुड़ी, थाना बड़ागांव को पकड़ लिया गया। मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव में मु0अ0सं0 402/2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर टीका ब्रह्मा बाबा मंदिर के पास राहगीर के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

 

घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए थे, लेकिन बाद में राकेश यादव और स्थानीय लोगों ने उसे कुम्भापुर गांव के पास पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी उसके अन्य साथियों के पास है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लूटे गए मोबाइल फोन और नकदी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना बड़ागांव में मु0अ0सं0 446/2024, धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 117(2) बीएनएस का अभियोग भी दर्ज है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 कौशलेन्द्र धर दूबे तथा हे0का0 नन्द लाल यादव, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण, वडनगर-वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन पर जुटेंगे दिग्गज नेता     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय रोहनिया (वाराणसी)। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा…

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में सेवा यात्रियों का हुआ आत्मीय अभिनंदन, जनसेवा और सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध