चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ अभियान के तहत प्रतियोगिता आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। चोलापुर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रंगों और कलात्मक आकृतियों के माध्यम से विकसित भारत-2047 तथा विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने कहा कि देश के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य तथा उत्तर प्रदेश सरकार के विकास संबंधी संकल्पों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं की रचनात्मकता, सहभागिता और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को प्रदर्शित किया गया है।

 

पूनम मौर्य ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलने से वे अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं देश सेवा, सुरक्षा, राजनीति, संसद और सामाजिक विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज को मजबूती मिलती है और सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सुमंत राम, प्रमुख प्रतिनिधि त्रिभुवन सिंह, मंडल अध्यक्ष विपिन चंद्र राय और शिवाजी सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज, एडीओ पंचायत अशोक राजभर, एडीओ आरडी सुनील कुमार पांडेय, अमित वर्मा और अमित विश्वकर्मा सहित विकासखंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

प्रतियोगिता के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सहभागिता और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को जनसामान्य तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लंका मैदान में हुई कार्रवाई, राजस्थान निवासी ट्रक चालक हिरासत में     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के…

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    समाजसेवियों ने घर बुलाकर किया वितरण, सेवा कार्य की ग्रामीणों ने की सराहना   रिपोर्ट विवेक राय  बड़ागांव, (वाराणसी)। विकासखंड बड़ागांव के ग्राम सभा आकोढ़ा में मंगलवार को जरूरतमंदों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील