नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान शैलपुत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन-पूजन और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल, एडीएम सिटी राजेश कुमार और थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अपर पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर और प्रवेश-निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने के साथ प्रभावी बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, कंट्रोल रूम की सक्रियता तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नवरात्रि के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक डायवर्जन व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। आमजन से भी अफवाहों से बचने और किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ अभियान के तहत प्रतियोगिता आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चोलापुर ब्लॉक…

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    डॉ. संजय सिंह चौहान का ऐलान—2027 के विधानसभा चुनाव में 250 सीटों पर उतारेगी पार्टी के प्रत्याशी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी खेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक