जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोनू राजभर (21), निवासी बरियासनपुर, थाना चौबेपुर, वाराणसी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम भतसार में 11 सितंबर की रात मनीष कुमार के घर में चोरी हुई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया था। वहीं, 20-21 सितंबर की रात ग्राम बेलौड़ी स्थित वेदांत वाटिका में ताले तोड़कर सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, एसी और नकदी चोरी की गई थी।

दोनों मामलों की जांच के दौरान 10 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संजोई रेलवे क्रॉसिंग के पास हाईवे फ्लाईओवर के नीचे से आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद सामान में एक सीपी प्लस सीसीटीवी कैमरा, लोहे की मुड़ी रॉड, तार मोड़ने का औजार, मैकेनिक पाना, तीन आरी ब्लेड और पेचकस रॉड शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अभिषेक राजभर और विनीत राजभर उर्फ बउआ के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई। चोरी के सामान को बेचकर मिले रुपयों से घूमने और अन्य खर्च करने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

आरोपी के खिलाफ दर्ज दोनों मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह, उपनिरीक्षक श्वेतांशु पाण्डेय, कृष्ण मुरारी चौरसिया, आयुष कुमार ओझा, आदित्य सेन सिंह, अजय कुमार सहित हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव और कांस्टेबल कमलेश कुमार शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान शैलपुत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन