मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती जोन में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

नवरात्र के अवसर पर एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने चलाया विशेष अभियान, सुरक्षा हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत 12 अक्टूबर को गोमती जोन के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।

 

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं को नारी सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, वन स्टॉप सेंटर और आयुष्मान योजना सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन से आपातकालीन कॉल करने और पैनिक बटन के उपयोग के बारे में भी बताया गया।

 

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचने, महिला संबंधी कानूनों को समझने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सरकार की ओर से उपलब्ध सहायता सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लंका मैदान में हुई कार्रवाई, राजस्थान निवासी ट्रक चालक हिरासत में     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के…

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    समाजसेवियों ने घर बुलाकर किया वितरण, सेवा कार्य की ग्रामीणों ने की सराहना   रिपोर्ट विवेक राय  बड़ागांव, (वाराणसी)। विकासखंड बड़ागांव के ग्राम सभा आकोढ़ा में मंगलवार को जरूरतमंदों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश का पथप्रदर्शक है हमारा संविधान: लोकतंत्र की ताकत से विकसित भारत का संकल्प

    देश का पथप्रदर्शक है हमारा संविधान: लोकतंत्र की ताकत से विकसित भारत का संकल्प

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त