राजेंद्र राय सेवा ट्रस्ट की पहल, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर
रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
रोहनिया (वाराणसी)। राजेंद्र राय सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को अमरा खैरा स्थित ट्रस्ट कार्यालय में निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने 15 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संयोजन राजेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सिलाई मशीन जैसी सहायता महिलाओं के लिए रोजगार का माध्यम बन सकती है। स्वरोजगार से महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ समाज के विकास में भी योगदान दे सकती हैं। उन्होंने राजेंद्र राय सेवा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के प्रबंधक सतीश राय का जन्मदिन भी मनाया गया। समारोह में ट्रस्ट की न्यासी रीना राय, रिंकी राय, सचिव राजेश राय, मंत्री के निजी सहायक राजू जी, बिहारी पटेल, संजय पटेल, वाटर पटेल, शुभम, विनोद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




