पीएम आवास योजना के नाम पर महिला से ठगी, आठ लाख के चेक का दिया झांसा

नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हुए जालसाज, मोबाइल व बैंक से जुड़े दस्तावेज भी ले गए

 

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और आठ लाख रुपये का चेक मिलने का झांसा देकर एक महिला से नकदी, आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज ठगने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़िता की तहरीर पर चौबेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कमौली गांव निवासी सुशीला पांडेय छह अक्टूबर को गौराकला बाजार गई थीं।

 

इसी दौरान एक अज्ञात पुरुष और महिला ने उन्हें अपने झांसे में लिया। आरोप है कि दोनों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की बात कही और बताया कि उनके नाम पर आठ लाख रुपये का चेक आया है। इस कथित लाभ को दिलाने के बदले आरोपियों ने उनसे 80 हजार रुपये की मांग की।

 

आरोपियों की बातों पर भरोसा करके महिला ने उन्हें नकदी के साथ अपनी अंगूठी, टॉप्स और माला सहित अन्य आभूषण सौंप दिए। इसके अलावा आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक भी ले ली। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद जब आरोपी वहां से चले गए, तब महिला को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।

 

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    उमरहां प्राथमिक विद्यालय में वितरण समारोह आयोजित, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने बच्चों को किया प्रोत्साहित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। बढ़ती ठंड से स्कूली बच्चों को…

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भारत के उपराष्ट्रपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव