जाल्हपुर रमनां गांव में बाबा साहेब की मूर्ति को शरारती तत्वों द्वारा किया गया खण्डित मुकदमा दर्ज

जाल्हपुर रमनां गांव में बाबा साहेब की मूर्ति को शरारती तत्वों द्वारा किया गया खण्डित मुकदमा दर्ज

 

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के विकास खण्ड चिरईगांँव अन्तर्गत जाल्हपुर स्थित रमना गांँव में बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति को शरारती तत्वों द्वारा खण्डित कर दिया गया। जिससे बहुजन समाज पार्टी के लोग उत्तेजित होकर नारे बाजी करनें लगे। लोग बैनर पोस्टर लेकर जमकर विरोध करते हुये भारी संख्या में लोग एकट्ठा हो गये।

बताते चलें कि 14 अपैल को बाबा साहब की मूर्ति की स्थापना किया गया था। जिसको सोमवार की रात्रि में शरारती तत्वों द्वारा डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति को खंडित कर दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामवासियों नें जब देखा की मूर्ति टूटी है, जैसे यह बात गांँव में पहुंँची आग की तरह फैल गयी।

वहीं भीम़ आर्मी आजाद समाज पार्टी के लोग भी पहुंँचकर नारे बाजी करने लगे, इसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर विद्या शंकर शुक्ल को मिली, मयफोर्स के साथ रमना गांँव पहुंँचकर किसी तरह ग्रामवासियों को समझा बुझाकर शान्त कराया गया।

वहीं मौकेपर ए.सी.पी सारनाथ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी भी पहुंँच गये, और लोगों को समझाने लगे तबजाकर भीड़ शान्त हुयी। भीम आर्मी समाज के लोगों का कहना था कि दोषियों के उपर मुकदमा दर्ज किया जाये, और डॉ. भीमराव अम्बेडकर साहब की नई मूर्ति को स्थापित किया जाये। भीम़ आर्मी आजाद समाज पार्टी के लोगों ने लिखीत तहरीर दिया। और राजकुमार पुत्र नन्दू उर्फ मल्लू आशीष पुत्र अजय के खिलाफ मुकदमा भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 298 के तहत मुकदमा दर्ज हो गया।

और पुलिस प्रशासन द्वारा पुनः नई डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर साहब जी की मूर्ति की स्थापना की गयी तब जाकर भीड़ शान्त हुयी। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार लंकेश, जिला प्रभारी लक्ष्मी कांत, राजू भारतीय, जिला संयोजक भीम आर्मी लवकुश शाहनी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सहगल, पूर्व जिला संयोजक भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष राहुल कुमार वेंकटेश सदानंद प्रसाद, पूर्व जिला संयोजक भीम आर्मी आलोक कुमार, मंडल महासचिव भीम आर्मी शिवकुमार, सौरभ, अभिषेक कुमार अनिल कुमार जिला सचिव भीम आर्मी मोनू कुमार, मीडिया प्रभारी भीम आर्मी बहुजन समाज पार्टी के रघुनाथ चौधरी राज्य मंत्री भाजपा पूर्व प्रत्याशी सांसद सत्येंद्र मौर्य समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य अजीत सोनकर रामधारी यादव, विनोद यादव, आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान