श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय में लगाया गया नि:शुल्क दन्त परीक्षण शिविर |

श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय में लगाया गया नि:शुल्क दन्त परीक्षण शिविर 

 

 

वाराणसी :- श्री काशी अग्रवाल समाज वाराणसी द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इण्टर कालेज चौखम्भा वाराणसी में 13 जुलाई शनिवार को नि:शुल्क दन्त परीक्षण शिविर का आयोजन काशी के युवा “गोल्ड मेडलिस्ट” दन्त चिकित्सक डाॅ. नीरज अग्रवाल एवं उनकी अनुभवी टीम द्वारा किया गया |

 

विद्यालय के छात्रों,अभिभावकों, क्षेत्रीय नागरिकों तथा समाज के लगभग 200 लोगों का दन्त परीक्षण कर डॉ. नीरज अग्रवाल ने उन्हें आवश्यक परामर्श दिया | ओरल हेल्थ से सम्बन्धित प्रमुख बातों के बारे में लोगों को जानकारी देकर उन्हें दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया |

दन्त परीक्षण शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष बल्लभ दास अग्रवाल “चम्पालाल”, प्रधानमंत्री संतोष कुमार “कर्णघण्टा”, प्रबंधक पंकज अग्रवाल एल.आई.सी. एवं डाॅ. नीरज अग्रवाल द्वारा श्री श्री 1008 महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया | छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रबंधक पंकज अग्रवाल एल.आई.सी. ने कहा कि हमारा उद्देश्य है “टिचिंग विथ केयरिंग”और इसी उद्देश्य के तहत हम शिक्षण के साथ – साथ छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु भी अनेकों कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं |

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाॅ देवेन्द्र प्रताप सिंह,भंडार मंत्री राज किशोर चंद्र अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल “आढ़त वाले”, पूर्व प्रबंधक हरीश कुमार अग्रवाल “पासावाले”, शालिनी शरद अग्रवाल, कल्पना पंकज अग्रवाल, गरिमा प्रद्युम्न टकसाली, ममता मदन मोहन अग्रवाल, अर्पिता नीरज अग्रवाल, शम्भू नाथ दूबे, बिमल कुमार त्रिपाठी, सुधांशु सिंह, रवि कुमार शुक्ला,शिव शंकर यादव तथा समाज के सम्मानित सदस्यगण, विद्यालय परिवार एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे |

 

शिविर का समापन करते हुए सहायक मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल “डोरी वाले” ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी