संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों पर हुई चर्चा, ग्रापए की सदर इकाई की बैठक संपन्न

नए नामांकन, कार्ड नवीनीकरण और संगठनात्मक एकता पर हुआ विचार-विमर्श; दिवंगत उपाध्यक्ष रामदुलार यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की सदर इकाई की बैठक शुक्रवार, 27 नवंबर को चोलापुर थाना क्षेत्र की चंदापुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा इमिलियां स्थित केदार बिल्डिंग मैटेरियल पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, नए नामांकन, कार्ड नवीनीकरण और पत्रकारों के आपसी सहयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में नए सदस्यों के नामांकन एवं सदस्यता कार्ड के नवीनीकरण की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पत्रकारों के सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने, आपसी समन्वय बनाए रखने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान सदर इकाई के उपाध्यक्ष रामदुलार यादव के पिछले दिनों हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

 

उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बैठक में सदर अध्यक्ष अजय सिंह, जिला संप्रेक्षक अभय कुमार यादव, जिला महामंत्री महेश मिश्रा, जिला महामंत्री मनोज जायसवाल, अतुल राय, दुर्गेश यादव, राजेश कुमार वर्मा, ओंकारनाथ भारती, प्रेम सिंह, प्यारे लाल यादव, सत्येंद्र उपाध्याय ,संतोष कुशवाहा, अवनीश मिश्र सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    चौबेपुर से वाराणसी जा रहा था ऑटो, सभी घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के बाद मिली छुट्टी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर ( वाराणसी)। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर…

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    पिता ने लंका थाना क्षेत्र के निवासी युवक पर बेटी को साथ ले जाने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही तलाश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव

    सीमांकन के पत्थर उखाड़ने का विरोध करने पर महिला से मारपीट

    सीमांकन के पत्थर उखाड़ने का विरोध करने पर महिला से मारपीट

    संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों पर हुई चर्चा, ग्रापए की सदर इकाई की बैठक संपन्न

    संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों पर हुई चर्चा, ग्रापए की सदर इकाई की बैठक संपन्न

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना