
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में निकाली गयी चंद्रावती गाँव की विवादित ताजिया
चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के चंद्रावती में विवादित गांँव की ताजिया बुधवार की शाम तीन बजे ए.सी.पी सारनाथ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी की मौजूदगी में पी.ए.सी बल के साथ सुरक्षा दृष्टिगत व्यवस्था कर ताजिया निकलवाई गई।
चंद्रावती गांँव के ओमप्रकाश पाण्डेय की बाउंड्री के अंदर पी.ए.सी बल को तैनात कर ताजिया व जूलूस को साकुसल पास कराया गया। इसको लेकर ओमप्रकाश पाण्डेय विगत कई महिनों से ताजिया मकान की बाउंड्री से न जाये इसके लिये अफसरों के यहांँ चक्कर लगाते रहे। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ल के साथ थानें की पुलिस फोर्स, एल.ई.यो चंद्रकांता सहित कई प्रमुख लोगों की उपस्थिति में ताजिये का जुलूस आलम के साथ निकाला गया।
इसी तरह क्षेत्र के धौरहरा, छित्तमपुर, डुबकियां, पर्वतपुर, मोलनापुर, ताजपुर बनकट, राजवारी, पलकहांँ, अजांँव, कौवापुर, बहरामपुर की भी ताजिया साकुसल, सुपुर्द-ए-खाक की गई। या हुसैंन, या हुसैंन, अल्लाहु अकबर के साथ ताजियेदारों ने जमकर लाठी पटा खेलते हुये करतब भी दिखाये।