सीआरपीएफ के 86 वें स्थापना दिवस पर रोपे पौधे स्वच्छता अभियान

सीआरपीएफ सदा अजेय भारत माता की जय

सीआरपीएफ के 86 वें स्थापना दिवस पर रोपे पौधे स्वच्छता अभियान

वाराणसी आज 27 जुलाई 24को सीआरपीएफ के 86 वें स्थापना दिवस पर वाराणसी में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 95वीं बटालियन के मुख्यालय के कैंपस में कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर के दिशा निर्देश में पौधरोपण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल सिंह सृजन समाज के विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमां ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर थे तथा विशिष्ट अतिथि मदन राम चौरसिया उपाध्यक्ष सृजन सामाजिक विकास न्यास थे।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों ने मिलकर बृहद पौधे लगाए। इससे पहले परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया एवं जन जागरुकता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया।

शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 86वां स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम शस्त्रागार पर शहीदों के सम्मान एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा स्पेशल गार्ड के द्वारा सलामी दी गई इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया तथा सीआरपीएफ के अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर मुख्यालय परिसर की सफाई की। इसके बाद फलदार, छायादार और लाभदायक पौधे रोपे।

86 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अंतर समवाय विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। रात्रि भोज में सभी समवाय में बड़े खाने का आयोजन जवानों के लिए किया गया। गुरूवार रात स्थापना दिवस के अवसर पर मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट नवनीत कुमार एवं उमाकांत ओझा, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार निरीक्षक प्रिंस सिंह एवं वाहिनी के तमाम ऑफिसर व जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे की पहल: श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कपड़े के झोले, सिंगल यूज पॉलिथीन से दूरी बनाने का किया आह्वान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में…

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मणिकार्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार     वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात वेदांत पंडित एवं धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार