देसी स्टार समर सिंह का देसी गाना ‘चुवे मोर जवानी’ हुआ वायरल, तीन महीने में 101 मिलियन का मिला प्यार

देसी स्टार समर सिंह का देसी गाना ‘चुवे मोर जवानी’ हुआ वायरल, तीन महीने में 101 मिलियन का मिला प्यार

वाराणसी- देसी स्टार समर सिंह का देसी अंदाज और देसी गाने लोगों को खूब पसंद आता है। वे जब कोई भोजपुरी गाना लेकर आते हैं तो उनके फैंस व ऑडियंस खूब इंज्वॉय करते हैं, जिससे गाना वायरल तो होता ही है साथ ही साथ मिलियन मिलियन की तादाद में व्यूज भी आते हैं।

वैसे तो समर सिंह के गाये हुए बहुत से गाने वायरल हो गए हैं, उन्हीं गानों में से एक देसी गाना ‘चुवे मोर जवानी’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है और इस गाने को मात्र 3 महीने में भी 101 मिलियन से अधिक व्यूज ट्यूब पर मिल चुके हैं। इस गाने पर इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन की तादाद में रील्स बना हैं।

गौरतलब है कि यह गाना समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के साथ साथ और भी कई यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिससे टोटल व्यूज मिलाकर 101 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार कर गया है। इतना ही नहीं यह सॉन्ग रील्स सहित कई सोशल प्लेटफॉर्म पर देखने व सुनने को मिल जाता है।

यह समर सिंह के चाहने वालों तथा ऑडियंस के बीच खूब धमाल मचा रहा है। मात्र तीन महीने में ही इतना ज्यादा व्यूज मिलने पर यह साबित हो जाता है कि समर सिंह के भोजपुरी गानों का अपना अलग ही क्रेज हैं। इस गाने की धुन और बोल सुनते ही संगीतप्रेमियों में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है।इस गाने में बताया गया है कि गर्मी के महीने में गर्मी से बेहाल एक युवा पत्नी अपने जी का हाल शेयर कर रही है।

वह युवा पत्नी अपने पति से कहती है कि ‘बढ़ गईल पीरा पिया सच कहातानी, जइसे चुवे महुआ राजा चुवे मोर जवानी, चुवे मोर जवानी राजा चुवे मोर जवानी, हाय रे गरमिया छोड़ाई देला पानी… भोजपुरी लोकगीत ‘चुवे मोर जवानी’ खाँटी भोजपुरी अंदाज में गाकर समर सिंह ने सबका दिल जीत लिया है तो वहीं इस गाने के वीडियो में बढ़ी हुई दाढ़ी और धोती कुर्ता पहने समर सिंह ने सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

उनके साथ ऐक्ट्रेस ने भी गजब का परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को उनके फैंस व चाहने वाले भरपूर दे रहे हैं। यह गाना गर्मी से बेहाल लोगों की मनोदशा को दर्शाता है, जिसे गीतकार सुनील यादव सुरीला ने बड़े सरल शब्दों इस गाने को लिखा है। संगीतकार राहुल रॉकी ने मधुर संगीत से सजाया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी शानदार मेकिंग किया है, जबकि कोरियोग्राफर सनी सोनकर ने गजब का डांस मूमेंट कराया है। इस सांग का परिकल्पना समर मोदी ने किया है।इस गाने के एडिटर पप्पू वर्मा, प्रोजेक्ट हेड हैप्पी सिंह हैं। प्रोजेक्ट डिजाईन एसके आनन्द यादव ने किया है। इस गाने में मनोज लाल यादव का भी सहयोग है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे की पहल: श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कपड़े के झोले, सिंगल यूज पॉलिथीन से दूरी बनाने का किया आह्वान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में…

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मणिकार्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार     वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात वेदांत पंडित एवं धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार