वाराणसी में रिंगरोड पर आधी रात पुलिस-बदमाशों में फायरिंग

लालपुर पुलिस की गोली से बदमाश घायल, मुठभेड़ में 4 शातिर चोर भी दबोचे गये

 

वाराणसी के रिंग-रोड पर आधी रात बाइक सवार बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। रात में दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका गूंज उठा। बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया तो जवाबी फायरिंग में पुलिस ने 4-5 राउंड गोलियां चलाई।

 

पुलिस से बचकर भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी। वहीं उसके चार साथी घेराबंदी के बाद दबोच लिए गए। पुलिस ने पैर में गोली लगने के बाद लहुलुहान बदमाश का प्राथमिक उपचार किया और घायलावस्था में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं उसके अन्य चार साथी किशोरों को लालपुर थाने लेकर पहुंची।

 

शुक्रवार की रात 1 बजे लालपुर और शिवपुर थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ चक्रमण कर रहे थे। उन्हें बंद घरों में किशोरों से चोरी कराने वाला लालपुर क्षेत्र के शातिर अपराधी विकास उर्फ गोलू की लोकेशन मिली। इसकी जानकारी एडीसीपी वरुणा सरवनन टी. को दी। दोनों टीमों ने घेराबंदी करते हुए चेकिंग शुरू की, तभी दो बाइक से पांच सवार आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोका तो एक ने बाइक भगाते हुए टीम पर फायर झोंक दिया।

 

इसके बाद पुलिस ने भी पीछा किया और फायरिंग में विकास के बाएं पैर में गोली लगी और घायल होकर गिर पड़ा। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस टीम ने शातिर अपराधी के साथ चार सहयोगी किशोरों को भी गिरफ्तार किया है। चारों सहयोगी विकास के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस टीम सभी को लालपुर थाने लाकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के पास पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

 

लालपुर पुलिस की गोली का शिकार विकास उर्फ गोलू शातिर चोर है और सारनाथ सर्किल समेत आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। गोलू अपना एक अलग गिरोह चलाता है जिसका सरगना वह खुद है। उसके गैंग में किशारों की संख्या अधिक है और उनके साथ ही चोरी की वारदात को अंजाम देता है। गोलू अपने गुर्गों के साथ पॉश कालोनी में बंद मकानों की रेकी करता है, कई दिन तक उस मकान के आसपास की मूवमेंट पता करता है।

 

इसके बाद फिर मौका पाकर घर में घुस जाता है, इस दौरान उसके दो साथी बाहर खड़े रहते हैं और सूचनाएं देते हैं। मकान में घुसकर सारा माल साफ कर देता है, उसे बाहर फेंक देता है जिसे उठाकर उसके साथी फरार हो जाते हैं। बाद में तय स्थान पर पहुंचकर बंटवारा कर लेते हैं। इसके अलावा वह सुनसान गलियों या कॉलोनियों की दुकान को भी निशाना बनाता है।

 

पहड़िया इलाके में जेडी नगर कॉलोनी के निवासी भरत यादव की काशी बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान का शटर चांड़कर चोर 25 हजार नकदी समेत टीवी और सीसीटीवी की चोरी में पुलिस को गोलू के गिरोह पर शक था, तब से इसकी तलाश भी जारी थी। हालांकि यह वारदात 6 जुलाई की है, जिसमें पुलिस ने 26 जुलाई को केस दर्ज किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम