आदर्श ग्राम नागेपुर में संवैधानिक अधिकार पर कार्यशाला का भव्य आयोजन

कार्यशाला में युवाओं नें जाना संवैधानिक अधिकार 

 

 मिर्जामुराद: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वी, द पीपल अभियान, लोक समिति और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सामाजिक मुद्दों पर काम कर रहे जमीनी सामाजिक कार्यकर्ताओं का क्षमतावर्धन करना है। गांँव के लोक समिति आश्रम में 26 से 28 जून तक चले तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल चालीस से भी ज्यादा सिविल सोसायटी संगठनों के सदस्यों ने बहुत उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

वी, द पीपल अभियान से आये मुख्य प्रशिक्षक नवेंदु और रसना जी ने संवैधानिक की प्रस्तावना, उसके मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व और विभिन्न कानूनी मुद्दों पर चल रहे अपने सामाजिक कार्य और रोजमर्रा के जीवन में इसकी प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वी, द पीपल अभियान द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागीदारी, जुड़ाव व समझ बढ़ाने के लिये आपसी चर्चा, विचार विनिमय और अनुभव आधारित बातचीत का तरीका अपनाया गया। समूह चर्चा, केस स्टडी एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को सांमवैधानिक रूपरेखा को रोजाना के जीवन से जोड़कर देख पाने और एक जिम्मेदार व सक्रिय नागरिक के रूप में अपनी भूमिका समझने के लिये प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि “आज के दौर में संविधान की काफी आवश्यकता महसूस हो रही है। जमीनी कार्यकर्त्ताओं को मुद्दों पर काम करते हुए काफी परेशानी आती है।

 

इसलिये फील्ड कार्यकर्त्ताओं को संविधान को जानना और समझना आवश्यक है, यही सही समय है जब हमारे युवा कार्यकर्त्ता इसे समझे और संविधान के अनुसार कार्य करने लगे। इससे संविधान में सभी की आस्था और विश्वास बढ़ेगी।

 

कार्यशाला का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि हम अपने कार्यक्षेत्र में संविधान से जुड़ी गतिविधियों को जारी रखेंगे और संविधान से समझ का सफ़र जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    हरि हर गंगा आरती समिति ने भजन-कीर्तन के बाद मां गंगा की आरती कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की     प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी