मिशन शक्ति फेज-04 अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त काशी जोन आर0 एस0 गौतम द्वारा थाना सिगरा अन्तर्गत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में छात्राओं / शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा, बाल अपराध व साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई

वाराणसी– आज प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलम्बन हेतु चलाए जा रहे विशेष मिशन शक्ति फेज- 04 अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त काशी जोन आर० एस० गौतम महोदय द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त महिला एवं अपराध श्रीमती ममता रानी चौधरी, प्रभारी निरीक्षक सिगरा श्री राजू सिंह व पुलिस टीम तथा कॉलेज के छात्राओं के साथ राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज से मलदहिया चौराहा व पुनः मलदहिया चौराहा से राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज तक पैदल मार्च किया गया ।

कॉलेज में छात्राओं / शिक्षिकाओं को पुलिस उपायुक्त महोदय ने शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के सम्बन्ध में दिशा निर्देशों से अवगत कराया। शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं व्यक्तिगत समस्याओं के गोपनीय निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बर 1090 के बारे में विस्तार से बताया गया, तथा महिलाओं को लाभान्वित करने वाली कल्याणकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरस्पॉन्डेन्ट सखी, राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा सुरक्षा के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर (मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, पुलिस आपातकालीन- 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा – 108, साइबर क्राइम – 1930) के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। साथ ही यह आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा दी गई सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय एवं सुरक्षित होगी ।

शासन द्वारा विशेष रूप से महिलाओं हेतु बनाये गये सेल/ कार्यालय जैसे महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिग पुलिस चौकी / परामर्श केन्द्र, मिशन शक्ति कक्ष, व बीट महिला पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति किये जाने के सम्बन्ध में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उ0प्र0 ) द्वारा प्रकाशित प्रपत्र को भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके पूछे गये प्रश्नों का समुचित प्रतिउत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासा का निवारण किया गया।

साथ ही अवगत कराया गया कि बीट महिला व पुरुष कर्मी मोहल्लों की गलियों व सार्वजनिक स्थलों पर स्थानीय महिलाओं व बच्चियों को एकत्रित कर उनको मिशन शक्ति के तहत पुलिस सुरक्षा व शासन द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत करायेंगे। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया एवं साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गये।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    जिला मीडिया प्रभारी बनने पर मिर्जामुराद से जिला कार्यालय तक जश्न, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में युवा…

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    अजगरा के गोला गांव में विशाल भंडारा, प्रतिभाओं का सम्मान और बुजुर्गों को मिला कंबल     रिपोर्ट : विवेक राय अजगरा (वाराणसी)। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के गोला गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    युवाओं को बताई वोट की ताकत