श्रीराम ने खाए सबरी के झूठे बेर, बाली वध बाली

मरणासन्न अवस्था में भगवान राम से पूछामैं बैरी सुग्रीव पिआराअवगुन कवन नाथ मोहि मारा


चौबेपुर। श्री रामलीला समिति चौबेपुर द्वारा आयोजित किए जा रहे रामलीला के सातवे दिन कलाकारों ने भगवान श्रीराम से सुग्रीव की मित्रता और बाली वध और सबरी मंगल का मंचन किया गया। रामलीला मंचन में सोने के मृग मिलने पर भगवान राम और लक्ष्‌मण वापस पंचवटी पहुंचते हैं,जहां रावण के सीता हरण के बाद भगवान राम व्याकुल होकर सीता की खोज करते हुए सबरी की कुटिया पहुंच जाते हैं। सबरी उनको अपने जूठे बेर खिलाती है।

आगे जाने पर उनकी हनुमान और सुग्रीव से मित्रता हो जाती है। सुग्रीव भगवान राम को अपने भाई के द्वारा किए गए अत्याचारों से अवगत कराता है। भगवान राम के कहने पर सुग्रीव अपने बड़े भाई बाली को गदा युद्ध करने के लिए ललकारता है। प्रथम बार में सुग्रीव बाली से हार कर चला आता है।

इससे भगवान राम सुग्रीव को दोबारा युद्ध करने के लिए माला पहनाकर भेजते हैं।दूसरी बार पेड़ की आड़ में छिपकर वध कर देते हैं। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। रामलीला में बाली सुग्रीव के युद्ध का प्रसंग किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा, रामलीला देखने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में महिला पुरूष पहुंच रहे है। इस दौरान बाली का रोल गणेशु सेठ ने किया, सुग्रीव का विजय सेठ उर्फ पिंटू ने किया, इनके साथ रामलीला समिति के अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता उर्फ बबलू के साथ रामलीला समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे यह जानकारी रामलीला समिति के मीडिया प्रभारी राहुल सेठ ने दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी