ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में ‘मुंशी प्रेमचंद जी के जन्मदिवस’ पर सेलिब्रेशन का आयोजन

बच्चों ने ‘लमही’ का किया शैक्षणिक भ्रमण

 

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के सृष्टि जाल्हुपुर स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश में बुधवार को नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा ‘मुंशी प्रेमचंद जी जन्मदिवस’ के अवसर पर सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने नाटक, निबंध व कविता के द्वारा पर्यावरण प्रकृति सुरक्षा व पेड़ लगाओ जैसे संदेश दिये।

 

साथ ही साथ 6वीं से 9वीं, के बच्चों को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 144वीं जन्म तिथि पर उनके पैतृक गांँव ‘लमही’ का भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘लमही महोत्सव-2024’ का दो दिवसीय आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा प्रेमचंद शोध संस्थान-लमही (बी.एच.यू) (महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ) एवं प्रेमचंद मार्गदर्शन केन्द्र, लमही के सहयोग से किया जा रहा है।

 

इस क्रम में 31 जुलाई से एक अगस्त तक हिन्दी एवं उर्दू कहानी लेखन प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता, नाटक का मंचन अन्य कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल सृष्टि जाल्हूपुर के बच्चों ने मुंशी प्रेमचंद स्मारक, प्रतिमा, शोध संस्थान, पुस्तकालय आदि का अवलोकन किया। साथ ही मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पण के साथ-साथ उनकी कृतियों का भी अनुसरण किया गया।

 

पुस्तकालय के संस्थापक सुरेश चंद दुबे जी ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुये मुंशी प्रेमचंद के जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुये उनके प्रश्नों का समाधान किया। इस मौकेपर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौकेपर उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी