बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में 84 घाटों का टूटा संपर्क माता गंगा का पानी अब मंदिरों तक पहुंचा

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में 84 घाटों का टूटा संपर्क माता गंगा का पानी अब मंदिरों तक पहुंचा

वाराणसी। बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी विश्व के प्राचीन शहरों में से एक देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में गंगा का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है।गंगा घाटों का नजारा डरावना हो गया है।गंगा के किनारे 20 फीट से अधिक पानी भर गया है।प्रशासन ने लोगों को घाट के किनारे न जाने की सलाह दी है।गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।घाटों के किनारे सभी मंदिर जलमग्न हो गए हैं। 84 घाटों का आपसी संपर्क टूटा और सभी घाट जलमग्न हो गए है।

काशी के मणिकर्णिका और हरिशचंद्र घाट भी गंगा के पानी से जलमग्न हो गया है।शवों को जलाने के लिए जगह की कमी पड़ रही है। मणिकर्णिका और हरिशचंद्र घाट के लगभग सभी अग्नि केंद्र जलमग्न हो चुके हैं,जिससे लोग शवदाह घाट की ऊपरी सतह पर करने को मजबूर हैं।गंगा का जलस्तर बढ़ने से भारी संख्या में पहुंचने वाले शवों के अंतिम संस्कार करने के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है।

पानी से लकड़ियां लगभग गीली हो चुकी है जिससे शव को जलाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है घाट के सभी स्थानीय निवासियों की मानें तो गंगा का जलस्तर अगर इसी तरह बढ़ता रहा तो पूरा शहर जलमग्न हो सकता है।लकड़ी व्यापारियों ने बताया पिछले दो से तीन दिनों में बहुत तेजी से गंगा का जलस्तर बढ़ा है।गंगा के पानी की रफ्तार तेज हुई है।

शवदाह के लिए नीचे के सभी प्लेटफार्म डूब गए हैं।बस ऊपर का हिस्सा बचा हुआ है, जहां लोग अपने परिजनों के शव का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। आपको बता दें कि जिस रफ्तार से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है उस रफ्तार से काशी में बारिश नहीं हो रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित