महिला सब इंस्पेक्टर को 10 हजार रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा

महिला सब इंस्पेक्टर को 10 हजार रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा

वाराणसी एंटी करप्शन की टीम ने लंका थाने में तैनात महिला दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।महिला दरोगा अनुभा तिवारी ने एक मुकदमे में रिपोर्ट लगाने के लिए 10 हजार रुपए पर मामला तय हुआ। वाराणसी की एंटी करप्शन की टीम ने महिला दरोगा को नगदी के साथ पकड़ लिया।

2019 बैच की महिला दरोगा को पति की मृतक आश्रित में नौकरी मिली थी।उसकी पहली तैनाती वाराणसी में लगी।गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने महिला दरोगा को कैंट थाने ले जाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सा थाना निवासी राजीव शर्मा की पुत्री श्रेया शर्मा ने अपने ससुराल वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

जांच लंका थाने में तैनात महिला दरोगा अनुभा तिवारी कर रही थी।मुकदमे में अब तक अनुभा तिवारी ने दोनों पक्षों व गवाहों का बयान भी लिए हैं।आरोप है कि केस की विवेचना पूरी होने के बाद दरोगा ने महिला से पहले 20 हजार फिर 10 हजार रुपये की मांग की, रिश्वत नहीं देने पर केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने की बात कही।

पीड़िता के पिता राजीव शर्मा ने भी दरोगा से मुलाकात की लेकिन वह जिद पर अड़ी रही।पिता राजीव शर्मा ने रिश्वत की बात वाराणसी के एंटी करप्शन टीम को बताई और दस्तावेज दिखाए।निरीक्षक सहवीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर रिपोर्टिंग चौकी लंका पर भेज दिया।

प्लान के अनुसार एंटी करप्शन की टीम ने नोटों में केमिकल लगाकर राजीव शर्मा को दिया और बेटी को लेकर चौकी में पहुंचा।दरोगा ने जैसे ही नोट लिया वैसे बाहर तैनात एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा अनुभा तिवारी को पकड़ लिया।एंटी करप्शन ने नगदी के साथ हिरासत में लेकर कैंट थाने लेकर आई।जहां ट्रैक टीम प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित