साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूली विवाहिता, मौत

साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूली विवाहिता, मौत

 

बड़ागांव (वाराणसी) थानाक्षेत्र के टीकरी खुर्द गांव में गुरूवार को विवाहिता कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झुल गयी। आनन फानन में परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतका के पति और ससुर को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

उपरोक्त गांव निवासी विरेन्द्र कुमार की शादी लगभग पांच वर्ष पुर्व शिवपुर थानाक्षेत्र के चुप्पेपुर गांव निवासी रामनारायण पटेल की पुत्री रीता के साथ हुई थी। विवाहिता आज सुबह अपने कमरे में बेड पर कुर्सी के सहारे पंखे में फांसी लगाकर झुल गयी। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुई जब विवाहिता की जेठानी उसे दवा लेने जाने के लिए बुलाने गयी। अंदर से आवाज न आने पर परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उसे फंदे से उतारा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

घटना के समय उसका एक मात्र डेढ़ वर्षीय पुत्र अपने दादा घनश्याम पटेल के साथ बरामदे में सो रहा था और पति ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने गया था विवाहिता के सास की मौत एक वर्ष पुर्व हो गयी है। स्थानीय पुलिस को घटना की सुचना मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करते हुए ससुराल पक्ष के द्वारा हत्या किये जाने का आरोप लगाकर दिया है। सुचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, थानाध्यक्ष बड़ागांव अजय कुमार पांडेय फारेंसिक टीम के साथ मामले की छानबीन में जुट गये।

 

वहीं मृतका के भाई राजकुमार पटेल ने ससुराल पक्ष के पति, ससुर, जेठ और जेठानी के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित कर बहन की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतका को चक्कर आने की बीमारी थी जिसका उपचार ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही करा रहे थे। पुलिस के अनुसार घटना का कारण जांच के उपरांत ही पता चलेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान