खेती की नवीनतम तकनीकों को अपनाएं किसान।

खेती की नवीनतम तकनीकों को अपनाएं किसान।

आराजीलाईन (वाराणसी)। कृषि विभाग की “आत्मा” योजनान्तर्गत कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का शुक्रवार को क्षेत्र के प्रतापुर में शीतला माता मंदिर पर पर आयोजित की गयी।

बतौर मुख्य अतिथि सेवापुरी विधायक की प्रतिनिधि अदिति पटेल ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए किसान खरीफ फसलों का फसल बीमा अवश्य करायें जिससे बिषम परिस्थितियों में उन्हें क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा मिल सके।

उन्होंने कहा कि खेती की नवीनतम तकनीकों को अपनाकर किसान खेती करें जिससे कम लागत में अधिक मुनाफा मिल सके। कृषि। वैज्ञानिक डॉ. अमितेश सिंह ने किसानों को सब्जियों की खेती एवं डा.पीयूष राणा ने खरीफ फसलों की खेती पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कृषि विशेषज्ञ श्रीराम व प्रवीण ने भी किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान की।

उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरुपमा सिंह ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं के साथ ही कम वर्षा होने की स्थिति में मोटे अनाज ज्वार,बाजरा मक्का, कोदो,रागी,सांवा आदि की खेती करने की सलाह दी।कार्यक्रम में निशांत मिश्र,अनिल कुमार, मुकेश मौर्या,देवाशीष प्रियंका गुप्ता के साथ ही भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।संचालन व धन्यवाद ज्ञापन अश्विनी सिंह ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी